पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल गुरुवार को दूसरी शादी करने जा रहे हैं। यह शादी चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में होगी।
उनकी शादी डॉ. गुरप्रीत कौर से होगी। भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी से तलाक हो गया था। इसके बाद पत्नी अमेरिका चली गई। पहली पत्नी से सीएम मान को 2 बच्चे हैं। उनके बेटा-बेटी अमेरिका में रहते हैं। वह सीएम भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी आए थे।
यहां बता दें कि भगवंत मान की पहली पत्नी उनके राजनीति में आने से खुश नहीं थी। मान पहले पंजाब पीपुल्स पार्टी से चुनाव लड़े थे। हालांकि वह चुनाव हार गए। हालांकि इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
2014 में जब भगवंत मान ने संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ा, तो परिवार में विवाद हो गया। जिस वजह से 2015 में उनका तलाक हो गया।
सूत्रों के मुताबिक भगवंत मान किसी साधारण घर की लड़की से विवाह कर रहे हैं। जिन्हें उनकी मां और बेटी भी बहुत अच्छे ढंग से जानती हैं। सांसद राघव चड्ढा अरेंजमेंट की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसमें पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी परिवार समेत शामिल होंगे।
शादी समारोह का पूरा खर्च सीएम भगवंत मान खुद उठाएंगे। इसको लेकर सरकारी स्तर पर कोई इंतजाम या खर्चा नहीं किया जाएगा। चंडीगढ़ के 8 सेक्टर स्थित गुरुद्वारा साहिब में फेरे होंगे।