रांची। पेट्रोलियम कंपनी ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि कर दी है। पांच किलो वाले सिलेंडर की कीमत भी बढ़ाई गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाये गये हैं। नई कीमत 6 जुलाई से प्रभावी हो गई है।
पेट्रोलियम कंपनी ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। दाम बढ़ने के लिए झारखंड की राजधानी रांची में अब सिलेंडर 1110.50 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1060.50 रुपये थी। एक जुलाई को कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 8.50 रुपये की कमी की गई है। अब यह रांची में 2186 रुपये में मिलेगा। एक जुलाई को इसकी कीमत 2194.50 रुपये थी। बताते चलें कि एक जुलाई को भी इसके दाम में 180.50 रुपये की कमी की गई थी।
पेट्रोलियम कंपनी के मुताबिक 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 18 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब यह सिलेंडर रांची में 409 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 391 रुपये थी।