नाबार्ड ने जलवायु परिवर्तन अनुकूलन के लिए नई परियोजना की अवधारणा पर की कार्यशाला

झारखंड
Spread the love

रांची। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तत्‍वावधान में 11 जुलाई, 2022 को रांची स्थित होटल बीएनआर चाणक्य में झारखंड के लिए नई परियोजना की अवधारणा हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह जलवायु परिवर्तन अनुकूलन फंड (AF), हरित जलवायु कोष (GCF) के तहत किया गया। इसमें झारखंड में जलवायु परिवर्तन की चुनौति, कृषि, पशुपालन, एनटीएफपी, आजीविका के क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन से किसानों के एडापटेशन की रणनीति पर चर्चा की गई।

कार्यशाला में जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र मे अग्रणी रूप से कार्य करने वाली संस्थाओं जैसे ‘वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, आईआईटी धनबाद, आईसीएआर के संस्थान, आईआईएनआरजी, एनबीपीजीआर, सेलको फाउंडेशन,  झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन और मत्स्य विभाग सहित विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन पीसीसीएफ सह ईडी बंजर भूमि विकास बोर्ड संजय श्रीवास्तव, नाबार्ड के प्रधान कार्यालय से आए मुख्य महाप्रबंधक सीएसआर मूर्ति और नाबार्ड के क्षेत्री कार्यालय के मुख्‍य महाप्रबंधक वीके विष्ट ने किया।