झारखंड के कई डीटीओ का तबादला, कुछ को अतिरिक्‍त प्रभार, देखें

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने कई जिला परिवहन पदाधिकारी का तबादला कर दिया है। इसका आदेश परिवहन विभाग ने 29 जुलाई को जारी कर दिया है। सभी को मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा-200 के तहत शमन की शक्ति प्रदान की गई है।

इनका हुआ तबादला

जिला परिवहन पदाधिकारी, पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा रहे कृष्ण कन्हैया राजहंस को अगले आदेश तक जिला परिवहन पदाधिकारी, गोड्डा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा रहे मनीष कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला परिवहन पदाधिकारी, लोहरदगा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इन्‍हें अतिरिक्‍त प्रभार

पलामू के जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन को उनके कार्यों के अतिरिक्त जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा का प्रभार दिया गया।

गुमला के जिला परिवहन पदाधिकारी विजय सिंह बिरुवा को अपने कार्यों के अतिरिक्त जिला परिवहन पदाधिकारी, खूटी का प्रभार दिया गया है।

सिमडेगा के जिला परिवहन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव को जिला परिवहन पदाधिकारी, पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा का प्रभार दिया गया है।