नौकर सूफियान को दिल दे बैठीं मकान मालकिन नाजिया, रचाई शादी!, देखें इजहारे मोहब्बत का ये वीडियो

दुनिया
Spread the love

पाकिस्तान। लता दीदी का गाया यह गाना प्यार किया नहीं जाता हो जाता है, दिल दिया नहीं जाता हो जाता है…यहां बिल्कुल सटीक बैठता है।

जी हा! एक महिला ने 18 हजार की सैलरी पर अपने घर के काम के लिए एक नौकर रखा, लेकिन कुछ ही दिनों में उसे नौकर का व्यवहार इतना अच्छा लगा कि वो उसी की होकर रह गई। मकान मालकिन को अपने नौकर से प्यार हो गया और बाद में उसने नौकर से शादी भी कर ली। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में महिला ने अपनी लव स्टोरी शेयर की है।

*दैनिक भारत 24 की ओर से आप दोनों को शादी की ढेरों शुभकामनाएं*

पाकिस्तानी कपल का ये वीडियो खूब सुर्खियों में है। इस जोड़े में एक मालकिन हैं, तो दूसरा नौकर। घर के काम के लिए मालकिन नाजिया ने सूफियान को नौकरी पर रखा था, लेकिन बाद में नाजिया सूफियान को दिल दे बैठती हैं और उससे शादी कर लेती हैं। नाजिया इस्लामाबाद की रहने वाली हैं।

यूट्यूबर सैयद बासिद अली को दिए इंटरव्यू में नाजिया कहती हैं कि वो घर में अकेले रहती थीं और उनका अपना कोई नहीं था। घर के काम-काज के लिए उन्हें एक नौकर की जरूरत थी। आसपास के लोगों ने उन्हें सूफियान के बारे में बताया। सूफियान की सभी लोगों ने तारीफ की। यह सुनकर नाजिया ने उन्हें 18 हजार प्रति महीने की नौकरी पर रख लिया।

नाजिया कहती हैं कि समय के साथ उन्हें सूफियान की आदतें, व्यवहार, सोच आदि काफी पसंद आने लगे और कुछ ही दिनों में वो उसे दिल बैठीं। उनके मुताबिक, सूफियान सबकी इज्जत करते हैं। कभी किसी को गलत नजर से नहीं देखते हैं। उनकी सादगी पर मेरा दिल आ गया। उन्होंने खुद सूफियान को प्रपोज किया।

मालकिन से प्रपोजल सुनकर सूफियान को यकीन नहीं हुआ। उस दिन को याद करते हुए नाजिया कहती हैं- ‘प्रपोजल सुनकर सूफियान जैसे बेहोश ही हो गए थे।’ सूफियान ने बस ‘आई लव यू टू’ में जवाब दिया।

नौकर से शादी को लेकर नाजिया का कहना है कि वह अपने शौहर के साथ बहुत खुश हैं। सूफियान उनकी हर जरूरत का ध्यान रखते हैं। बुखार होने पर दवाई लाते हैं, सिर दबाते हैं, खाना भी बनाते हैं। नाजिया पति को अपना सलमान खान बताती हैं, तो सूफियान उन्हें अपनी कटरीना कैफ कहते हैं।

इस लव स्टोरी में नाजिया को सबसे पहले प्यार हुआ था। वीडियो में नाजिया ने बताया कि रंग रूप, पैसा तो ऊपरी चीजें हैं। सूफियान उन्हें दिल और साफ सोच की वजह से पसंद आए। नाजिया ने कहा कि वह अपना घर भी सूफियान के नाम कर सकती हैं।