रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में लकड़बग्घे के हमले से बुरी तरह घायल हुईं कनिका मान!, देखें वीडियो

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। अगर आपका सामना लकड़बग्घे से हो जाये, तो…। यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जी ! कनिका मान इन दिनों रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में नजर आ रही हैं। इस शो में कनिका बिना डरे अपने साहस के साथ हर टास्क को अंजाम देती नजर आ रही हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है।

दरअसल, आज शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुका है।

इस वीडियो में कनिका का सामना उस जानवर से हो रहा है, जिसे झुंड में देख शेर भी भाग जाते हैं। इस जानवर का नाम हाइना है, जिसे हम लकड़बग्धा के नाम से जानते हैं। इस जानवर को देखने के बाद, कनिका थोड़ी घबरा जाती हैं। जब हाइना से उनका सामना होता है, तो उसके हमले का शिकार हो जाती हैं।

दरअसल, वीडियो देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि कनिका हाइना के हमले से घायल हो गई हैं। वीडियो में, शो के कुछ कंटेस्टेंट्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पैर खा गया.. पैर खा गया।

प्रोमो में जब कनिका मान पिंजरे के अंदर हाइना के साथ होती हैं, तो उन्हें देख बाकी कंटेस्टेंट्स भी काफी घबराए हुए नजर आते हैं। खैर, कनिका के साथ क्या हुआ है, ये तो आने वाले शनिवार को पता चल जाएगा। बहरहाल, इस वीडियो को देख लोग भी काफी घबराए हुए हैं।