झारखंडः धार्मिक भावनाओं को भड़काने के चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, भेजे गए जेल

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार चारों आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शहर के भंडाराडीह निवासी मुर्शीद अनफस, शास्त्री नगर निवासी इरफान अंसारी, बक्सीडीह रोड निवासी गोलू अंसारी और न्यू भंडारीडीह निवासी मो. तौकिर अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को शनिवार की देर रात गिरफ्तार किया था।

चारों आरोपियों को भंडारीडीह के स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, क्योंकि चारों मजहबी बातें कर स्थानीय लोगों को भड़का रहे थे।

जब शनिवार की देर शाम ये वाक्या हुआ, तो स्थानीय लोग आक्रोशित होकर दोनों की पिटाई करने पर उतारू हो गए थे, लेकिन वक्त रहते घटना की जानकारी नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी को मिली।

वो भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे और दोनों को गिरफ्तार कर थाना ले आए और रविवार को जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार इस्लाम धर्म से संबध रखने के बाद भी ये चारों आरोपी समाज से कटे रहते थे और अक्सर स्थानीय लोगों के बीच रहकर धार्मिक भावनाओं को भड़काया करते थे।

इसी क्रम में शनिवार की शाम ये घटना हुई और चारों आरोपियों को लोग पीटने के लिए उतारू हो गए।