जमशेदपुरः साकची निवासी अनिल सिंह को 28 साल की कानूनी लड़ाई के बाद मिला कब्जा

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। 28 साल चली कानूनी लड़ाई के बाद साकची जेल चौक के समीप की जमीन और उसपर बने मकान पर अनिल सिंह को कब्जा मिल गया है।

उन्होंने कुंदन वर्मा और निमाई घोष के खिलाफ टाइटल सूट (35/1996) दायर किया था। इस केस में अनिल सिंह के पक्ष में 1999 में फैसला आ गया था। उसी समय उनकी ओर से एक्सक्यूशन केस फाइल किया गया, परंतु 25 साल चले केस के बाद कोर्ट कर्मचारी और पुलिस की मदद से उन्हें जमीन और उस पर बने मकान पर कब्जा मिला।

इसके लिए अनिल सिंह को दो-दो बार हाईकोर्ट में अपील करनी पड़ी और दोनों बार उनकी जीत हुई। इस केस में अनिल सिंह की ओर से अधिवक्ता आरके सिंह, श्वेता सिंह और गौरव गुंजन ने अदालत में पक्ष रखा।