नक्सलियों के विरुद्ध चलाया गया सघन छापामारी अभियान

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नक्सलियों के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में जवान सेरेंगदाग थाना के ग्राम मुंगो, जवाल, ऊपर तुरियाडीह, हुंडी, जुरनी, सनई, दुंदरू, चपाल सुदूरवर्ती पहाड़ी ग्रामीण नक्सल प्रभावित क्षेत्र में गये। अभियान के क्रम में ग्रामीणों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इसमें यथा छाता, कपड़े एवम स्कूली बच्चों के बीच बैग, स्टूमेंट बॉक्स आदि शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली। जल्द ही उनका समाधान के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। साथ ही  मुख्यधारा से भटके लोगों को वापस मुख्यधारा में जुड़ने के लिए अपील की। इस अभियान में पुलिस उपाधीक्षक (अभियान), थाना प्रभारी, किसको, सेरेंगदाग थाना के पदाधिकारी एवं सैट के जवान शामिल थे।