03 जुलाई, 2022
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। विवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया पर किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। दिये हुए उपहार से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)
खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। बिजनेस में मिले नए कान्टेक्ट से फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। सहकर्मी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
जीवन में नया बदलाव हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल है। किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है। अपने वरिष्ठ का भी सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी भावनाओं का सम्मान करेंगे। सब अच्छा होगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
काम का बोझ ज्यादा हो सकता है। किसी काम में अनुभवी की राय बेहतर साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में फायदा होगा, लेकिन अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह बेहतर रहेगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दिन मिला-जुला रहेगा। किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। इसके अलावा अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए कोशिश करनी पड़ सकती है। मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। वरिष्ठ किसी काम से खुश हो सकते हैं। सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने में पूरी तरह से सक्षम होंगे। लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी वरिष्ठ वकील के साथ साझा करने का मौका मिलेगा। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। उम्मीद के अनुसार मदद मिल जायेगी। सभी कामों में सफलता हासिल होगी।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेना चाहिए। कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है। परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा। सब अच्छा होगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दिन अच्छा रहेगा। रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नये काम करने की सोच सकते हैं। मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती हैं।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दिन बेहतर रहेगा। अचानक धन लाभ होगा। कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे। बच्चे गर्व करने की वजह देंगे।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
दिन सामान्य रहेगा। नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि ले सकते हैं। बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। वरिष्ठ काम से खुश होकर कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए योग करना चाहिए। सभी परेशानियां दूर होगी।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
लोगों को अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। पूरे दिन चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक है।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन घूमने-फिरने या यात्रा में बीत सकता है। रिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके अच्छा महसूस होगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)