करीना कपूर खान के बारे में ये क्‍या कह दिया अमृता राव ने

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। अमृता राव और आरजे अनमोल अपने चैनल कपल ऑफ थिंग्स से उनके प्रेम और व्यक्तिगत संबंध से फैंस को रू-ब-रू कराते आए है। अपने शो में अमृता और अनमोल ने खुलासा किया था कि 15 मई, 2016 को शादी के बंधन में बंधे नहीं थे। उन्होंने 2014 में पुणे में शादी की थी। अपनी गुप्त शादी की तस्वीरें भी साझा की है।

अब, दोनों ने अपने चैनल पर प्रशंसकों को उनकी COVID से ग्रस्त वाले अनुभव को नए व्लॉग द्वारा जारी किया है। उन्होंने खुलासा किया कि जब अनमोल 13 दिनों तक COVID से संघर्ष कर रहे थे, तब अमृता ने उनकी देखभाल की। वह अपने वर्क स्टूडियो में फंस गए थे।  अपने बच्चे वीर और अनमोल की सुरक्षा को लेकर चिंताजनक परिस्थिति के बीच भी अमृता ने सकारात्मकता के साथ मजबूती से स्थिति को संभाला।

क्वारंटाइन के अनुभव को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘एक ही घर में रहना और एक दूसरे को गले लगाने में असक्षम होना, निश्चित रूप से हमारे लिए कठिन था। सबसे कठिन था हमारे बेटे वीर को 2 सप्ताह तक शारीरिक रूप से नहीं देखना।‘

भावनात्मक मूड को हल्का करने के लिए अमृता हसीं मजाक के साथ चुटकी लेती है, ‘मैं सैफ हूं और अनमोल कोरोना है।‘ अमृता के इस कमेंट्स पर फैंस यह सोचने मजबूर हो रहे है कि क्या वाकई में परोक्ष से अमृता राव ने करीना कपूर खान को कोरोना कहा?