गुड न्यूजः फेमिना मिस इंडिया में झारखंड की पहली आदिवासी महिला रिया तिर्की, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही ये बात

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की पहली आदिवासी महिला रिया तिर्की रविवार से शुरू हुए फेमिना मिस इंडिया में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी और कहा कि यह गौरवशाली क्षण है। रिया तिर्की को झारखंड की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आदिवासी समुदाय से आने वाली रिया तिर्की पहली महिला हैं, जो फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में पहुंचकर यह मुकाम हासिल किया है।

रिया तिर्की रांची स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर की छात्रा रह चुकी हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित पीबी सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस की पढ़ाई की है और एक मॉडल भी हैं। वह बैडमिंटन, बैंकिंग और एथोलॉजी में काफी रूचि रखती हैं।

आदिवासी समुदाय से आने वाली रिया झारखंड की पहली महिला हैं, जिन्होंने फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई है।

24 वर्षीय रिया ने वर्ष 2015 में इस प्रतियोगिता की तैयारी शुरू की थी और करीब 8 वर्षाें तक लगातार कड़ी मेहनत करने के बाद वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। रिया तिर्की एक उद्यमी बनने और आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने की इच्छा रखती हैं।

साथ ही एक दीर्घकालिक, पर्यावरण के अनुकूल जीवन जीने के तरीके को बढ़ावा देने तथा सामाजिक कार्याें में लुप्तप्राय हो रहे जानवरों को बचाने को लेकर संकल्पित हैं।

रिया तिर्की ने कहा, ‘मुझे फाइनलिस्ट चुना गया है। मुझे सच में ऐसा लग रहा है जैसे कोई सपना सच हो गया हो। मेरी सफलता इस बात का सबूत है कि एक मौका आपके पूरे जीवन की दिशा बदल सकता है।’ उन्होंने कहा कि मेरे सामाजिक कार्यों में जानवरों को बचाना और लुप्तप्राय प्रजातियों की रक्षा करना शामिल है। मैं भारतीय जनजातीय लोगों के उत्थान और पूरे देश को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहती हूं।