सुल्तानगंज में स्नान के दौरान एक ही परिवार के पांच लोग गंगा में डूबे, तीन शव बरामद, तलाश जारी

देश बिहार
Spread the love

पटना। श्रावणी मेला से ठीक पहले सुलतानगंज के अब्जूगंज गंगा घाट पर बड़ा हादसा हुआ है। आज शुक्रवार को गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग डूब गए। गंगा में पांच लोगों के डूबने से हडकंप मच गया।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घाट पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार अबतक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। बताया गया कि ललिता देवी,उनकी पुत्री सुप्रिया कुमारी, काजल कुमारी का शव बरामद कर लिया गया है।

घटना के बारे मे बताया गया कि श्राद्ध कर्म को लेकर घर की सभी महिलाएं गंगा स्नान करने गईं थीं। बताया गया कि एक साथ 15 लोग गंगा स्नान कर रहे थे। तभी ललिता देवी डूबने लगी। एक के बाद एक सभी बचाने के लिए नदी में घुस गए। बचाने के क्रम में ही सभी गंगा मे समा गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ समेत अन्य अधिकारी एसडीआरएफ टीम के साथ घाट पर पहुंचे और शवों की खोजबीन शुरू की। तीन शवों को बरामद कर लिया गया, जबकि दो की तलाश जारी है। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों काफी संख्या में गंगा घाट पर जुट गए। घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया।