रांची हिंसा में पुलिस फायरिंग की जांच करेगी CID

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची हिंसा में हुई पुलिस फायरिंग मामले की जांच अब CID करेगी। इसके लिए तीन सदस्‍यीय टीम बनाई गई है। इससे संबंधित कागजातों को टीम देख रही है।

जानकारी हो कि 10 जून को रांची में हिंसा भड़की थी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हो गये थे। कई लोगों को रिम्‍स में इलाज हो रहा था। कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जेल भेजा जा चुका है।

एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि CID की 3 सदस्यीय टीम मामले की जांच करेगी। उपाधीक्षक एमएस मुंडा को जांच अधिकारी बनाया गया है। निरीक्षक राजेश कुमार और रविकांत जांच में उनकी सहायता करेंगे। हम कागजात और विवरण देख रहे हैं।

24 जून को NHRC के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विशेष मामले को CID को स्थानांतरित कर दिया गया था। विभिन्न पुलिस थानों में कुल 48 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से एक को सीआईडी ने ओवरटेक कर लिया है। बाकी 47 मामलों की जांच रांची पुलिस कर रही है।