हजारीबाग सदर थाना के एएसआई अमरुद्दीन व उनकी पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत, यूपी की घटना

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। दुखद खबर हज़ारीबाग से आयी है। सदर थाना में पदस्थापित एएसआई अमरुद्दीन खान व उनकी पत्नी की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी।

बताया जा रहा है कि ये अजमेर शरीफ से परिवार के साथ लौट रहे थे। घटना उत्तरप्रदेश के मऊ डिस्ट्रिक्ट में हुई है। एएसआई कटकमदाग थाना में भी सेवा दे चुके हैं।

घटना पर कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। घटना की सूचना पाते ही हज़ारीबाग के बरही थाना में पदस्थापित बड़े भाई समसुद्दीन खान मऊ जाने के लिए रवाना हो गये हैं।