रांची। अरूण कुमार सिंह को झारखंड के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह स्वास्थ्य विभाग में अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त हैं। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 5 जुलाई को जारी कर दिया है।
जारी आदेश में कार्मिक विभाग के अवर सचिव विनोद कुमार ने लिखा है कि मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत सुखदेव सिंह 4 जुलाई से छुट्टी पर चले गये हैं। उनके छुट्टी में रहने तक की अवधि में विकास आयुक्त अरूण कुमार सिंह अपने कार्यों के साथ मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।