राजधानी रांची में आज मिले कोरोना के 64 नये मरीज

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्‍या 250 के पार हो गई है। सोमवार को भी किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इसका खुलासा रांची जिला प्रशासन की रिपोर्ट में हुआ है।

जिला प्रशासन के मुताबिक 11 जुलाई को 64 नये मरीज मिले। इलाज के बाद 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में रांची में एक्टिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 286 हो गई है।

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार अब तक पॉजिटिव केस की संख्‍या 1,14,530 हो गई। इलाज के बाद डिस्चार्ज मरीजों की संख्‍या 1,12,635 हो गई है।

ऐसे बढ़े मरीज

5 जुलाई को 23

6 जुलाई को 36

7 जुलाई को 39

8 जुलाई को 58

9 जुलाई को 77

10 जुलाई को 40

11 जुलाई को 64