वन महोत्सव पर आइटीबीपी परिसर में लगाये गये 10 हजार पौधे

झारखंड
Spread the love

रांची। वन महोत्सव और कारगिल विजय  दिवस के अवसर पर रांची के कांके के सुकरहुट्टू स्थित आइटीबीपी परिसर में 10 हजार पौधे लगाये गये। रांची पेयजलापूर्ति फेज एक की एजेंसी एलएनटी ने जुडको के निर्देशन में सामुदायिक सामाजिक जिम्मेदारी के तहत पौधे लगाये।

इस क्रम में फलदार, औषधीय और इमारती पौधे लगाये गये। कार्यक्रम में आइटीबीपी के जवानों ने बढचढकर हिस्सा लिया। एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर सांतरा ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा कंपनी के लिए सर्वोपरि है। भविष्य में भी पौधे लगाने का कार्यक्रम जारी रहेगा।