विश्व बैंक ने घटाया भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान, जानिए कहां से कहां पहुंचे?

देश
Spread the love

नई दिल्ली। विश्व बैंक ने चालू वत्ति वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले विश्व बैंक ने भारत की 2022-23 की आर्थिक वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

विश्व बैंक ने मुद्रास्फीति के बढ़ते दबाव, आपूर्ति श्रृंखला में आ रही बाधाओं और भू-राजनीतिक तनावों से उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए भारत की वृद्धि दर के अनुमान को कम किया है। विश्व बैंक ने 2022 के वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि के अनुमान को भी 4.1 प्रतिशत से घटाकर 2.9 प्रतिशत कर दिया है।