रांची में छेड़खानी का विरोध करने पर तीन युवकों को गोली मारी, दो की मौत

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची के चान्हो इलाके में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं एक व्यक्ति गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार मंडा पूजा के अवसर पर नाच गान कार्यक्रम के दौरान चान्हो के उमेश साहू के बेटे सागर साहू और एक दूसरे युवक राहुल की हत्या कर दी गई।

रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के अनुसार गांव में मंडा पूजा के अवसर पर नाच-गान का प्रोग्राम रखा गया था। मंच पर गांव के ही कुछ लड़कियां नाच रही थीं। इसी दौरान हथियारबंद कुछ लोग पहुंचकर लड़कियों से छेड़खानी करने लगे।

जब सागर और राहुल ने उनका विरोध किया, तब उन लोगों ने दोनों को गोली मार दी। गोली मार कर भाग रहे अपराधियों को पकड़ने के लिए जब कुछ लोग दौड़े, तब अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक और युवक को गोली लग गई।