रांची हिंसा के ये वांछित उपद्रवी, पुलिस ने जारी किया पोस्‍टर

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में 10 जून को हुई हिंसा के वांछित उपद्रवियों की तस्‍वीर रांची पुलिस ने जारी है। लोगों से इसे पहचान कर पुलिस को सहयोग करने की अपील की है। इसमें विभिन्‍न पुलिस पदाधिकारियों का फोन नंबर भी जारी किया गया है।

जानकारी हो कि उस दिन मुस्लिम संगठनों ने जुलूस निकाला था। डेली मार्केट के पास इसमें शामिल लोग हिंसक हो गये थे। पत्‍थरबाजी शुरू कर दी थी। आगजनी की गई थी। फायरिंग करने की बात भी सामने आ रही है। इसमें डेली मार्केट और कोतवाली थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गये थे।

उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किये किये थे। आंसू गैस छोड़े थे। हवाई फायरिंग भी की थी। पूरी घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। हालात को देखते हुए कई थाना क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई थी।

राज्‍यपाल रमेश बैस ने सोमवार को डीजीपी, रांची डीसी, एसएसपी को राजभवन तलब किया था। उपद्रवियों की पहचान कर उसका पोस्‍टर जारी करने और उसे चौराहों पर लगाने का निर्देश दिया था। राज्‍यपाल के निर्देश के तुरंत बाद रांची पुलिस ने पोस्‍टर जारी किया।