रांची। गैस सिलेंडर की कीमत में कमी हो गई है। प्रति सिलेंडर दाम 129 रुपये घटा है। नई कीमत 1 जून, 2022 से प्रभावी हो गई है। फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाये गये हैं।
जानकारी हो कि 19 मई को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दाम बढ़ने के बाद यह रांची में इसकी कीमत 2,504 रुपये हो गई है। एक जून से इसकी कीमत में 129 रुपये की कमी की गई है। अब रांची में इसकी कीमत 2,375 रुपये होगी।
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 7 मई को 50 रुपये का इजाफा किया गया था। इसके बाद कीमत 1057 रुपये हो गई थी। फिर 19 मई को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 3.50 रुपये की वृद्धि की गई है। दाम बढ़ने के बाद झारखंड की राजधानी रांची में इसकी कीमत 1060.50 रुपये हो गई है। फिलहाल इसकी यही कीमत रहेगी।