बाहर से सीढ़ी लगाकर घर में घुसी पुलिस, अंदर का नजारा देखकर रह गई दंग

अपराध देश बिहार
Spread the love

समस्‍तीपुर। पुलिस को लोगों से सूचना मिली थी। इसके बाद वह आवासीय परिसर पहुंची। बाहर से सीढ़ी लगाकर एक घर में घुसी। अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। यह वाक्‍या बिहार के समस्‍तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार वार्ड संख्या- 21 में मछलीहट्टा के पीछे स्थित आवासीय परिसर में पुलिस शनिवार को पहुंची। इस दौरान बांस की सीढ़ी लगाकर एक मकान में प्रवेश की। अंदर का नजारा देखकर वह दंग रह गई। छत पर पानी टंकी के पीछे महिला और पुरुष आधे कपड़े में छि‍पे थे। चार महिला और दो युवक को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक इस मकान में काफी लंबे समय से अनैतिक कार्य चल रहा था। मुहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पर नगर पुलिस को दी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि लोगों ने सेक्स रैकेट की सूचना दी थी। इसके आधार पर छापेमारी की गई। छापे के दौरान चार महिला और दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।