हाथ ने बजाया जीत का मांदर, कमल मुरझाया, जितने मतों के अंतर से जीते थे बंधु, लगभग उतने ही मतों से जीतीं बेटी नेहा

झारखंड
Spread the love

रांची। मांडर उपचुनाव में एक बार फिर हाथ ने मांदर बजा ही दिया। कमल मुरझा गया। बीजेपी की रणनीति काम नहीं आयी। कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की ने बीजेपी की प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को लगभग 23 हजार मतों के अंतर से करारी शिकस्त दी।

विधानसभा उपचुनाव के 18 वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत की मार्जिन 23 हजार से अधिक बना ली थीं। अब शिल्पी नेहा तिर्की की विजयी होने की औपचारिक घोषणा ही सिर्फ बाकी है। तीसरे स्थान पर एआइएमआइएम के प्रत्याशी देव कुमार धान रहे।

शिल्पी नेहा तिर्की को कुल 94,489 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रही गंगोत्री कुजूर को 71,202 मतों से संतोष करना पड़ा। मांडर विधानसभा उप चुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। गंगोत्री कुजूर सिर्फ दूसरे राउंड में 112 वोटों की बढ़त बनाई थी। उसके बाद वे हर राउंड में पिछड़ती चली गईं। पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्‍याशी शिल्‍पी नेहा तिर्की ने भाजपा प्रत्‍याशी गंगोत्री कुजूर पर 46 वोटों से बढ़त बना ली थी। दूसरे राउंड में भाजपा ने 112 वोटों से बढ़त बना ली। तीसरे राउंड में कांग्रेस 1148 वोटों से आगे रही।

वहीं चौथे राउंड में भी कांग्रेस ने बढ़त बना ली। नेहा 1350 वोटों से आगे थी। पांचवें राउंड में कांग्रेस 724 वोटों से आगे चल रही थी। छठे राउंड में कांग्रेस 2025 वोटों से आगे थी। सातवें राउंड में कांग्रेस 4957 वोटों से आगे चल रही थी। आठवें राउंड में कांग्रेस 6085 वोटों से आगे चल रही थी। नौवें राउंड में कांग्रेस 7797 वोटों से आगे चल रही थी। दसवें राउंड में कांग्रेस 10,678 वोटों से आगे चल रही थी। 11वें राउंड में कांग्रेस 11,245 वोटों से आगे रही। 12वें राउंड में कांग्रेस 9,880 वोटों से आगे चल रही थी। 13वें राउंड में कांग्रेस 10,455 वोटों से आगे चल रही थी। 14वें राउंड में कांग्रेस 11, 050 वोटों से आगे चल रही थी।

15वें राउंड में कांग्रेस 13,612 वोटों से आगे चल रही है। 16 वें राउंड में कांग्रेस 13,357 वोट से आगे चल रही थी।17 वें राउंड में कांग्रेस 16543 वोट से आगे चल रहा है। 18 नें राउंड में कांग्रेस 17,651 वोट से आगे चल रही थी। उसके बाद कांग्रेस की बढ़त लगभग 23 हजार हो गई।