शादी कर से लौट रहा दूल्‍हा घर की जगह पहुंच गया अस्‍पताल, जानें पूरा मामला

देश बिहार
Spread the love

पश्चिम चंपारण। शादी कर दूल्‍हा अपने घर लौट रहा था। घर आने की जगह वह और उसके साथ आ रहे लोग अस्‍पताल पहुंच गये। यह मामला बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा का है।

बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में बीते सोमवार को बारात आई हुई थी। महुई गांव निवासी सुग्रीव शर्मा के 27 वर्षीय पुत्र विवेक शर्मा की शादी थी। सभी वैवाहिक कार्यक्रम रीति रिवाज के मुताबिक संपन्‍न हुए।

मंगलवार की सुबह बारात लौट गई। लौटते समय दूल्‍हे की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इसमें दूल्हा सहि‍त चार लोग घायल हो गये। इस घटना में दूल्‍हा बेहोश भी हो गया। इसके बाद हाथों में मेहंदी रचाए शादी वाली सूट में बेहोशी की हालत में खून से लथपथ दूल्हे को अस्‍पताल लाया गया।

हादसे में गाड़ी का आगे का हिस्‍सा पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया। इसकी स्थिति देखकर लोगों की रुह कांप गई। इस हादसे में दो लोगों की स्थिति‍ गंभीर होने के कारण उन्‍हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।