दुल्हन कर रही थी बारात का इंतजार और तभी पहुंच गई पुलिस, फिर हुआ ये …

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मऊ के एक गांव में शादी के घर में पुलिस के पहुंचने पर खलबली मच गई। बारात का इंतजार कर रही दुल्हन इंतजार ही करती रह गई। शादी नहीं होने से लाखों का नुकसान होने के साथ ही परिजनों की समाज में किरकिरी भी हुई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि परिजन अपनी नाबालिग बेटी की शादी कर रहे थे।

खबर के मुताबिक, परिजन चौदह साल की किशोरी की शादी करने जा रहे थे। पूरे गांव को शादी के लिए निमंत्रित किया गया था। बारात भी गांव तक पहुंच गई थी। दुल्हन के रूप में सजी नाबालिग मंडप में अपने दूल्हे के आने और खुद वहां जाने का इंतजार कर रही थी। तभी जिले की बाल संरक्षण की गायत्री दुबे, साधना मिश्रा पुलिस के साथ पहुंच गई और शादी रुकवा दी।

बताया जा रहा है कि बाल संरक्षण एवं जनसेवा ट्रस्ट से जुड़ी किसी महिला ने अधिकारियों को नाबालिग की शादी की जानकारी दी थी। तब दूल्हा और दुल्हन के परिवार ने विरोध किया। परिजनों ने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को एक दो दिन पहले कार्रवाई के लिए कदम उठाना चाहिए था।

शादी के दिन पहुंचने से काफी नुकसान हो गया है। तब बाल संरक्षण कार्यालय अधिकारियों ने स्पष्ट कह दिया कि आप दोनों पक्ष कानून की जानकारी रखते हैं। ऐसे में आप लोगों को बाल विवाह तय ही नहीं करना चाहिए था। टीम इसके बाद वहां से नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गई।