स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के विद्यार्थी गए स्मार्ट सिटी

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में बने नए ‘स्मार्ट सिटी’ का धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। स्मार्ट सिटी के प्रभारियों ने बच्चों को स्मार्ट सिटी और उसकी उपयोगिताओं के बारे में प्रत्यक्ष रूप से जानकारी दी। बच्चों ने उनकी कार्यशैली को भी बखूबी समझा।

स्‍मार्ट सिटी के कर्मचारि‍यों ने बड़े ही अच्छे ढंग से उन चीजों को परिभाषित किया। उन्होंने बच्चों को लोगों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पर लगाए गए स्क्रीन, ट्रैफिक लाइट, इमरजेंसी फोन भी दिखाया। अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए गए  एप को भी उन्होंने दिखाया। बच्चों ने सभी चीजों को एकाग्रता से सुना और समझा। 

स्मार्ट सिटी के जनरल मैनेजर राकेश कुमार ने अपना अमूल्य समय बच्चों को देते हुए स्वयं बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाध्यापिका गुंजन भसीन ने कहा कि‍ इस तरह के कार्यक्रम द्वारा बच्चों में व्‍यवहारिक ज्ञान बढ़ता है। यह उनके भविष्य के लिए बहुत आवश्यक है।