रालोजपा राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की पटना में, तैयारी जोरों पर

बिहार
Spread the love

वैशाली (बिहार)। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पटना के रविंद्र भवन में 17 जून को आयोजित की गई है। इसके मुख्य अतिथि हाजीपुर लोकसभा के सांसद सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिंस राज मुख्य रूप से शामिल होंगे। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।

पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार ने कहा कि इसे लेकर राजापाकर के प्रखंड के विभिन्न जगहों पर जनसंपर्क चलाया गया। लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने राज्यस्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी में ताकत झोंक दी है। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।

अजय ने कहा कि सम्‍मेलन से पार्टी एक नई ऊंचाई को छूने में कामयाब होगी। वैशाली जिले से हजारों की संख्या में तन मन से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जनसंपर्क अभियान में प्रदेश सचिव शिवनाथ पासवान, कामेश्वर सिंह, सत्यनारायण शर्मा, नागेंद्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह, डॉ इंदु भूषण ठाकुर, विमल ठाकुर, शैलेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार सहित अन्‍य शामिल थे।