रांचीः दुष्कर्म पीड़ित लड़की ने उठाया ये खौफनाक कदम

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के रांची में दुष्कर्म पीड़ित लड़की ने खुदकुशी करने के मकसद से जहर खा लिया। लड़की को वक्त रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया जिससे उसकी जान बची हुई है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

पीड़िता ने जहर खाने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। सुसाइड नोट में पीड़िता ने अपने एक परिचित युवक पर आरोप लगाया है। युवक उसके पड़ोस में ही रहता है। लड़की का कहना है कि उसके साथ गलत किया गया इसलिए वह जीना नहीं चाहती थी।

पुलिस ने बताया कि लड़की का इलाज चल रहा है। उसका बयान लेने के लिए महिला पुलिस अधिकारी को तैनात किया गया है। स्थिति सामान्य होने पर लड़की का बयान दर्ज किया जाएगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।