इंटर साइंस कॉलेज हजारीबाग की प्रिया कुमारी बनी स्टेट टाॅपर, टाॅप टेन में आठ विद्यार्थी शामिल

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। इंटर साइंस कालेज हजारीबाग की प्रिया कुमारी 489 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में स्टेट टाॅपर हुई। इस कालेज के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस कालेज के आठ विद्यार्थी स्टेट टाॅप टेन में जगह बनाई है।

इनमें थर्ड टाॅपर 485 अंकों के साथ जूही परवीन और छठे स्थान पर 482 अंकों के साथ नागेश्वर कुमार के नाम शामिल हैं। वहीं आठवें स्थान पर 480 अंकों के साथ मेहमाहदुल्ला शेख, नौवें स्थान पर 479 अंकों के साथ अभिषेक कुमार और दसवें स्थान पर 478 अंकों के साथ क्रमशः तीन विद्यार्थी सचिन कुमार शर्मा, सचिन कुमार और मुसकान कुमारी नाम शामिल हैं।

इंटर साइंस कालेज के आठ विद्यार्थियों ने स्टेट टाॅपर बनकर हजारीबाग जिले का नाम रौशन किया। सभी सफल छात्रों को डायरेक्टर बसंत झा ने उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी है।