विपक्ष के राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार यशवंत सिन्‍हा 27 जून को करेंगे नामांकन

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। विपक्षी दलों ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्‍हा को राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार घोषित किया है। वह 27 जून को नामांकन करेंगे। वह काफी दिनों तक भाजपा में रहे थे।

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने बताया कि विपक्षी दलों ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के आम उम्मीदवार होंगे।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बताया कि हम 27 जून को सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनावों के लिए संयुक्त विपक्ष की ओर से आम सहमति के उम्मीदवार के रूप में चुना गया है।

जानकारी हो कि यशवंत सिन्‍हा रिटायर आईएएस अधिकारी हैं। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट सचिव रह चुके हैं। काफी दिनों तक भाजपा में थे। इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री की जिम्‍मेवारी भी संभाल चुके हैं।