नाइजीरियाई पुलिस ने 35 लड़कियों को ‘बच्चा फैक्ट्री’ से छुड़वाया, बच्चा पैदा करवाकर रहे थे बेच

दुनिया
Spread the love

नाईजीरिया। नाइजीरिया में एक ‘बच्चा फैक्ट्री’ से कम से कम 35 लड़कियों को बचाया गया है। यहां लड़कियों को बच्चे पैदा करने के लिए रखा जाता था और बाद में उन बच्चों को बेच दिया जाता था। इमारत में रखी गई लड़कियों में से चार पहले से गर्भवती थीं।

इमारत दक्षिणपूर्वी राज्य अंबरा में है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर लड़कियों का अपहरण करने, उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलने करने और ‘बेबी फैक्ट्री’ चलाने का आरोप है।