म्यूजिक कंपनी आईईसीएल भोजपुरी की शुरुआत

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। म्‍यूजिक कंपनी आईईसीएल भोजपुरी की शुरुआत की है। इससे फिल्मों के गाने, म्यूजिक वीडियो आदि रिलीज किए जा रहे हैं। हाल ही में ऋषभ कश्यप गोलू स्टारर फिल्म सौदागर का ट्रेलर रिलीज किया गया। निर्माता अनिल काबरा इसके मालिक हैं।

अनिल काबरा ने बताया कि कंपनी नए कलाकार, गायक, संगीतकारों के लिए भी एक बेहतरीन प्लेटफार्म है। जिनके गाने रिलीज करने में कोई दिक्कत हो रही है। उन्‍हें मंच के द्वारा अच्छा मौका मिलेगा।

गौरतलब है कि आईईसीएल ने कई भोजपुरी के साथ हिंदी फिल्मों का निर्माण भी किया है। इनमें सेहरा बांधकर आऊंगा, सरकार राज, इंडिया वर्सेस पाकिस्तान, निरहुआ चलल लंदन, सबसे बड़ा चैंपियन आदि शामिल है। कंपनी ने 150 से अधिक भोजपुरी फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूशन भी किया है।