लोहरदगा। लोहरदगा के कुडू प्रखंड की चिरी पंचायत भवन में ग्राम पंचायत की पहली बैठक गुरुवार को हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष सह निर्वाची पदाधिकारी (उप मुखिया) सह अंचल अधिकारी ने की। इसमें सर्वप्रथम नवनिर्वाचित मुखिया और सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
इसके बाद उप मुखिया के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई। इस पद के लिए 2 लोगों ने नॉमिनेशन दाखिल किया l इसमें मुनेजा खातून को 8 में से 5 मत मिले। इस प्रकार मुनेजा खातून ग्राम पंचायत चिरी की उप मुखिया निर्वाचित घोषित की गई।
मुनेजा खातून को उप मुखिया के रूप में भी शपथ दिलाई गई। निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र भी दिया गया। शपथ के बाद सभी सदस्यों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य की जानकारी दी गई।