जेसीआई रांची उड़ान के सदस्‍यों ने बांटे कपड़े के थैले

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची उड़ान के सदस्‍यों ने 5 जून को कांके ब्‍लॉक चौक स्थित रिनपास कैंपस में पौध रोपण किया। कपड़े के 50 से ज्यादा थैले बांटे। इस अवसर पर अध्यक्ष निधि सर्राफ ने कहा कि सूर्य की किरणें जब पड़ती है, तब धरती पर सबेरा होता है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है। हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखना है।

संस्थापक अध्यक्ष राखी जैन ने कहा कि पौधे इस धरती पर मां अन्नपूर्णा का स्वरूप है। वृक्ष इस धरती पर सबसे ज्यादा जीवित रहने वाला जीव है। मगर हर साल 10 अरब से ज्यादा पेड़ काटे जा रहे हैं। आज अगर यह पेड़ रहते तो हमें कोरोना महामारी के समय ऑक्सीजन के लिए कृत्रिम प्लांट नहीं लगाने पड़ते। इसे सुरक्षित रखें। जेसीआई रांची उड़ान हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहा है और आगे भी रहेगा।

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष निधि सर्राफ, सचिव प्रिया पोद्दार, अनीता सोमानी, कृति बुधिया, नीतू छपरिया, निधि बियानी, प्रिसा छपरिया उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा सरावगी ने दी।