मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने शादी के लिए सहायता की

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने बेटी की शादी के लिए सहायता की। रांची जिले के कांके रोड बस्ती की एक गरीब महिला को सहायता राशि दी।

समर्पण शाखा की अध्यक्ष पूजा सरावगी ने बताया शाखा जरूरतमंद महिलाओं की सहायता के लिए हर वक्‍त तैयार रहती है। इस महिला ने समर्पण से मदद मांगी थी। अध्यक्ष और सचिव ने सारे मामले की छानबीन की। फिर इसकी सहायता करने का फैसला किया।

नारी चेतना की प्रभारी ममता टिबड़ेवाल ने बताया कि‍ परिवार वाले इसकी शादी कराना  चाहते हैं। इसके लिए आर्थिक मदद की उन्हें जरूरत थी। समर्पण शाखा ने 11 हजार का सहयोग दि‍या।

इस मौके पर अध्यक्ष पूजा सरावगी, सचिव श्‍वेता भाला एवं अन्य सदस्य उपस्थित थी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।