महाराष्ट्रः देवेंद्र फडणवीस फिर बनने जा रहे मुख्यमंत्री! जानिए कौन-कौन बनेंगे मंत्री

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है। वहां बीते 10 दिन से जारी राजनीतिक संकट का पटाक्षेप होता दिख रहा है।

उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद भाजपा, शिवसेना के बागी गुट के साथ मिलकर राज्य में नई सरकार के गठन की तैयारी कर रही है।

इस बीच नई सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे और एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री पद मिल सकता है।

भाजपा खेमे से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कुल 20 कैबिनेट मंत्री और 5 राज्य मंत्री हो सकते हैं।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल को भी कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं एकनाथ शिंदे गुट से उनके समेत 9 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं।

इस तरह महाराष्ट्र की नई सरकार में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत कुल 38 मंत्री हो सकते हैं। शिंदे गुट के उन सभी विधायकों को नई सरकार में मंत्री बनाए जाने की संभावना है, जो पूर्ववर्ती महा विकास अघाड़ी सरकार में शिवसेना कोटे से मंत्री थे। इनमें गुलाबराव पाटिल, उदय सामंत, दादा भुसे, अब्दुल सत्तार आदि शामिल हैं।