झारखंड की बेटियों ने वर्ल्ड योगा कप में लहराया परचम, जीते कई पदक

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। वर्ल्‍ड योगा कप 2022 में झारखंड की बेटियों ने परचम लहराया है। कई उम्र वर्ग में उन्‍होंने कई पदक जीते। यूनिवर्सल योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्‍वावधान में वर्ल्ड योगा कप 2022 का आयोजन गाजियाबाद के एलटी सेंटर ऑडिटोरियम में हुआ।

ऑडिटोरियम में 26 और 27 जून को आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत की तरफ से झारखंड से 11 बच्चों का चयन हुआ था। इसमें पूरे विश्‍व से 20 देश के प्रतिभागि‍यों ने भाग लिये। रांची स्थित नटराज योग संस्थान के 4 बच्चों ने पदक हासिल किए।

बालिका वर्ग 13 से 14 में अंशिका कुमारी ने स्वर्ण पदक, बालिका 14 से 15 में अनन्या कुमारी ने रजत पदक, बालिका वर्ग  21 से 25 में रेखा उरांव ने कस्य पदक और प्रज्ञा भारती ने कस्य पदक हासिल किया। नटराज योग संस्थान के संस्थापक प्रह्लाद भगत ने सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।