jharkhand : 1 जुलाई से बदल जाएगी स्‍कूलों की टाइमिंग, जानें नया समय

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड के सरकारी स्‍कूलों की टाइमिंग 1 जुलाई से बदल जाएगी। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। राज्‍य परियोजना निदेशक के निर्देश पर स्‍कूल की टाइमिंग में बदलाव किया जा रहा है।

पलामू जिला शिक्षा अधीक्षक उपेंद्र नारायण ने 29 जून को इस बाबत आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि पलामू जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालय का संचालन 1 जुलाई, 2022 से 31 मार्च, 2023 तक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक करना सुनिश्चित करेंगे।

परियोजना निदेशक ने स्‍कूलों की टाइमिंग को लेकर 1 अप्रैल, 2022 को अधिसूचना जारी किया था। इसके तहत 1 जुलाई से 31 मार्च के लिये सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। इसी तरह 1 अप्रैल से 30 जून के लिये सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है।