रांची। झारखंड में 22 जून यानी कल से लगातार तीन दिन कई जिलों में भारी बारिश होगी। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 21 जून को जारी बुलेटिन में दी है।

27 जून तक ये स्थिति

23 से 25 जून तक राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

26 और जून को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
यहां होगी भारी बारिश
23 से 25 जून तक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
23 और 24 जून को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।