रांची। रांची मौसम केंद्र ने दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। केंद्र के मुताबिक झारखंड में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। कुछ जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। कई जगह लू चलने की आशंका है।
इन जिलों में हल्की बारिश
10 से 12 जून तक देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज सहित आसपास के जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
13 जून को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
14 और 15 जून को राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
यहां के लिए अलर्ट जारी
10 जून को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला और सिमडेगा में कहीं-कहीं लू चल सकती है।
11 जून को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में कहीं-कहीं लू चल सकती है।