फिरायालाल पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल, रांची में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने योग के कई आसनों का प्रदर्शन कि‍या। दरअसल विद्यालय में बच्चे नियमित रूप से योगाभ्यास करते भी हैं।

सुबह प्रार्थना सभा के दौरान ही विद्यार्थियों ने प्रार्थना के पश्चात अपने खेल प्रशिक्षक अमरेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में योगासन किया। प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए योग और आज के दिवस की महत्ता को समझाया। छात्र छात्राओं के साथ साथ प्राचार्य सिन्हा, वरिष्ठ संभाग प्रभारी श्रीमती हनीत मुंजाल सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी योग किया।

सिन्हा ने विद्यार्थियों को कहा कि योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम ही नहीं है, बल्कि यह एक जीवन पद्धति है। इसे अपने जीवन में उतार कर सफलता की सीढ़ियों को बहुत आसानी से पार किया जा सकता है। एक संपूर्ण व्यक्तित्व की प्राप्ति भी अनायास ही हो जाती है। अंत: हम सभी नियमित रूप से योगाभ्यास करते रहना चाहिए।