शादी के बाद पति नहीं बनाता था संबंध, सास से शिकायत की, तो जेठ ने किया ये घिनौना काम

अपराध देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली के आली गांव में एक कॉरपोरेट कंपनी की मैनेजर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अपने जेठ पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के मुताबिक, ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करते थे। तब उसने अपने मायके में इस बारे में शिकायत की तो गुस्से में जेठ ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अपने पति के साथ आली गांव में रहती है। उसकी शादी पिछले साल हुई। पीड़िता ने बताया कि शादी के कई महीने बाद भी उसके अपने पति के साथ कभी शारीरिक संबंध नहीं बने। उसने यह बात अपनी सास, जेठानी और अपने मायके में मां को बताई।

पीड़िता की मां ने दामाद के इस व्यवहार की शिकायत उसकी सास और जेठानी से की तो उसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

जिसके बाद एक दिन सास और जेठ कमरे में आ गए और उनसे झगड़ा करने लगे। तब सास ने जेठ को उसके कमरे में छोड़कर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया, तब जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को भी न बताने की धमकी दी।