Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

देश राशिफल
Spread the love

16 जून, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। दोस्तों से किसी कार्य में मदद ले सकते है। जीवनसाथी से संतुष्ट होंगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)

खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी को किसी कार्य में सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। किसी करीबी से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों का पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

ऑफिस में काम का प्रेशर थोड़ा बढ़ सकता है। कुछ ऐसे मामलों में भी पड़ सकते हैं, जिनका समाधान निकालने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। पारिवारिक कामों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने खर्चों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आसपास हर चीज पर गौर करने की जरूरत है।  लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात करियर की दिशा में बदलाव ला सकती है। आर्ट्स स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है। कोई काम बनते-बनते रुक सकता है, लेकिन शाम तक वह पूरा हो जायेगा। रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य मिलाजुला रहेगा। जंक फूड खाने से परहेज करें। मन प्रसन्न रहेगा ।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कलात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलने से फायदा होगा। भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। इससे बहुत-सी उलझनें दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। अपने काम के लिये दूसरों को सहमत कराने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। कुछ जरूरी निर्णय फायदा दिला सकते हैं। कारोबारियों को किसी व्यक्ति से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। नए स्रोतों से धन मिलेगा। सेहत के मामले में चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। छात्र शांत मन से विचार करें, पूरा ध्यान काम में लगा रहेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। सभी परेशानियां दूर होंगी। किसी काम से थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोई नया कोर्स भी ज्वॉइन करने के बारे में सोच सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

तरक्की के कई नए रास्ते नजर आयेंगे। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल होंगे। शाम को बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है। टीचर्स का सहयोग मिलेगा। प्रेमीजन के लिए रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। रुके हुए काम पूरे होंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। बच्चों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। सिविल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल या ईमेल आ सकता है। सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस कोई गिफ्ट दे सकते हैं। मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने से दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

पहले किये गये काम में मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल होगा। ऑफिस का खुशनुमा वातावरण मन को उत्साह से भर देगा। खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत होगी। रिश्तों में मजबूती आयेगी। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। आसपास के लोगों से मदद मिलेगी। व्यवसाय में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। इससे रिश्ते मधुर बनेंगे। वकीलों के लिए दिन उत्तम रहेगा। कोई जरूरी केस पक्ष में रहेगा। निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिलेगी। काम में सफलता मिलेगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। शाम तक सब ठीक हो जायेगा। घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई सामान कहीं रखकर भूल सकते हैं। इसलिए सभी जरूरी चीजों का ध्यान रखें। यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। सभी समस्याओं का हल निकलेगा। 

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)