Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

देश राशिफल
Spread the love

07 जून, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा। ऑफिस में कुछ व्यस्त रह सकते हैं। किसी सहकर्मी के साथ अनबन की स्थिति बनने से बचें। माता के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। उनका ख्याल रखना चाहिए। सीनियर्स का सपोर्ट रहेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)

दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से कुछ निजी काम पूरे होंगे। आर्थिक रूप से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में अधिकारियों से मदद मिल सकती है। धन में वृद्धि होगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। कोई शुभ सूचना प्राप्त होगा। अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कामकाज की क्षमता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लवमेट एक-दूसरे के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ कोई गेम खेल सकते है। करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। विदेश जाकर शिक्षा प्राप्‍त करने की चाहत रखने वाले छात्र के सपने साकार हो सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आनंद की अनुभूति होगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। बच्चों को कुछ अच्छा सिखा सकते है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। कुछ नयी सफलताएं डायरी में जुड़ेगी। अधिकारी वर्ग प्रसन्न होंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें मेहनत से सफल भी हो सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में सतर्क रहना चाहिए।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में ड्रेस की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए  रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हील स्टेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी तरह का निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सबकुछ चेक कर लेना चाहिए।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। समझ और प्यार दाम्पत्य संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में काम के लिये वाहवाही मिलेगी। खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। किसी काम को सुलझाने के लिए कोई नया आईडिया मिलेगा। सभी परेशानियां दूर होगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है। टेंशन लेने से बचना चाहिए। किसी की राय कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है। सफलता कदम चूमेगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट फायदा दिलायेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यो में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण नुकसान भी हो सकता है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये दिन बढ़िया है। कुछ नये विचारों के साथ कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। ऐसा करना फायदेमंद रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

कोई दोस्त घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। सभी परेशानियां दूर होगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)