अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर इस नंबर पर जिला प्रशासन को दे सूचना

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर लगातार जांच अभियान चला जा रहा है। इसे रोकने के लिए प्रखंड स्तर पर टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है। जिले के सभी बॉर्डर पर और जिला अंतर्गत 11 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाये गए है। जिला प्रशासन अवैध उत्खनन एव परिवहन को लेकर काफी मुस्तैद है।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी तरह की भी अवैध उत्खनन, अवैध स्टोन क्रशर संचालन, अवैध बालू उठाव, अवैध बालू संग्रहण एव अवैध परिवहन को लेकर कोई भी सूचना है तो तुरंत दें। वे जिला उपायुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी अथवा अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम/ घाटशिला को सूचित कर सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम एवं नंबर गुप्त रखा जाएगा।

ये है नंबर

उपायुक्त : 89866 06951

अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम : 94311 17832

अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला : 94727 37649

जिला परिवहन पदाधिकारी : 90064 11256