मानदेय की मांग को लेकर मंत्री आवास के समीप किसान मित्रों का बेमियादी धरना

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड की राजधानी रांची में स्थित कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के आवास के समीप किसान मित्रों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें गढ़वा के कांडी प्रखंड से डेढ़ दर्जन से अधिक किसान मित्रों ने भाग लिया।

धरना-प्रदर्शन में उपेन्द्र नारायण द्विवेदी, राकेश कुमार, विकास कुमार, रिशु उपाध्याय, सुरज कुमार, मनोज कुमार, हरेन्द्र तिवारी, मुकेश कुमार, संदिप ठाकुर सहित अन्य शामिल है। उक्त धरना प्रदर्शन का नवां दिन मंगलवार को हो गया।

धरना प्रदर्शन कर रहे किसान मित्रों ने मानदेय की मांग की है। मंत्री बादल पत्रलेख के समक्ष सभी किसान मित्रों ने अपनी मांग रखी। धरना प्रदर्शन में सभी किसान मित्रों नारेबाजी भी की गई।