प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित भजन सोपोरी की हुई मौत, गुरुग्राम हाॅस्पिटल में ली आखिरी सांस

अन्य राज्य
Spread the love

गुरूग्राम। संतूर वादक और प्रसिद्ध संगीतकार पंडित भजन सोपोरी का निधन हो गया है। उनका गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं श्रीनगर में 1948 में जन्मे पंडित सोपोरी की उम्र अभी 74 वर्ष ही थी। 1953 में पांच साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला प्रदर्शन दिया था।

कई दशकों के करियर में उन्होंने मिस्र, इंग्लैंड, जर्मनी और साथ ही अमेरिका में प्रदर्शन किया। 1948 में जन्मे पंडित भजन सोपोरी कश्मीर के सोपोर घाटी के रहने वाले थे। वह भारतीय शास्त्रीय संगीत के सूफियाना घराने से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने पश्चिमी शास्त्रीय संगीत वाशिंगटन विश्वविद्यालय से और अपने दादा एससी सोपोरी और पिता शंभू नाथ से सीखा।

भजन सोपोरी ने वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में संगीत भी पढ़ाया। सोपोरी को भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनके योगदान के लिए 1992 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 2004 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।