महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन का हुआ उद्घाटन, नीतिन गडकरी ने दी बिहार को कई सौगात

देश बिहार
Spread the love

पटना। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन का उद्घाटन किया। करीब 24 साल बाद इस पुल के दोनों लेन पर एक साथ वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।

केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने इस परियोजना के साथ ही करीब 13885 करोड़ रुपए की लागत से 15 सड़क और पुल परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी एनएचएआई से जुड़ी केंद्रीय योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पटना पहुंचे।

पटना पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने नितिन गडकरी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। उसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे। अपने आवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत किया है। वहां चाय पर चर्चा के बाद दोनों हाजीपुर के लिए रवाना हो गए।