उप मुखिया, प्रमुख और उप प्रमुख के निर्वाचन के लिए तारीख तय

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और जिला परिषद सदस्यों का चुनाव जनता ने कर लिया है। परिणाम भी घोषित हो चुका है। अब उपायुक्त ने ग्राम पंचायत के उप मुखिया, पंचायत समिति के प्रमुख व उप प्रमुख के अप्रत्यक्ष निर्वाचन का निर्देश दिया है। इस सम्बंध में कांडी प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने सूची के साथ सूचना जारी की है।

सूची के अनुसार उप मुखिया पद के लिए हरिहरपुर, सरकोनी में 15 जून को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक, डूमरसोता में 2.25 से शाम 5 बजे तक और कांडी, मझिगावां में 16 जून को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक, पतहरिया, चटनिया में 2.25 से 5 बजे तक और बलियारी, लमारी कला में 17 जून को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक होगा।

गाड़ा खुर्द, खुटहेरिया में 2.25 से शाम 5 बजे तक और खरौंधा, शिवपुर में 18 जून को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक, पतीला, राणाडीह में 2.25 से शाम 5 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। उप मुखिया का चुनाव उक्त सभी ग्राम पंचायत स्थित पंचायत सचिवालय में किया जाएगा। प्रमुख पद के लिए 16 जून को सुबह के 11 बजे से 2 बजे तक व उप प्रमुख पद के लिए 2.30 से शाम 5.15 तक समय निर्धारित किया गया है।

उक्त पद के लिए चुनाव प्रखंड कार्यालय के सभागार में होना सुनिश्चित किया गया है। चुनाव के लिए सभी निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सभी पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत पर्यवेक्षक व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को सूचना दे दी गई है।